अंगों का फड़कना आम शारीरिक क्रियाओं का ही अंग हैं। अंगों में स्फुरण एक प्राकृतिक क्रिया है लेकिन ज्योतिष इसे भविष्य के संकेतों के रूप में लेता है। अंगों में होने वाले स्फुरण से भी हम भविष्य की घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं। कुछ अंगों के फड़कने का शुभ और कुछ का अशुभ फल होता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि व्यक्ति के लिए किस अंग का फड़कना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
- अगर किसी के सिर का पिछला हिस्सा फड़के तो उसकी मन की इच्छाएं पूरी होने की सूचना मानना चाहिए।
- दोनों भौंहों के बीच फड़के तो यह निकट भविष्य में प्रेम मिलने का संकेत है।
- दाहिना गाल फड़के तो सम्मान मिलता है।
- दाहिनी भौंह फड़के तो आर्थिक लाभ और पुत्र प्राप्ति की सूचना है।
- दाहिना कान फड़के तो आपका पद बढ़ सकता है यानी कि प्रमोशन के योग बनते हैं।
- गर्दन फड़के तो आर्थिक लाभ तो मिलता ही है साथ ही स्त्री से भी सुख मिलता है।
- ऊपरी होंठ का फड़कना भी कार्यस्थल पर प्रमोशन के योग का संकेत है।
- माथे पर फड़कन हो तो समझिए आप धनवान बनने वाले हैं।
- दाहिना बगल फड़के तो आपका ऐश्वर्य बढ़ता है।
- दाहिनी हथेली के फड़कने से आर्थिक लाभ मिलता है।
- पैर का अंगूठा भी फड़के तो आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment