Friday, 6 May 2011
Ango ka fadkana
- अगर किसी के सिर का पिछला हिस्सा फड़के तो उसकी मन की इच्छाएं पूरी होने की सूचना मानना चाहिए।
- दोनों भौंहों के बीच फड़के तो यह निकट भविष्य में प्रेम मिलने का संकेत है।
- दाहिना गाल फड़के तो सम्मान मिलता है।
- दाहिनी भौंह फड़के तो आर्थिक लाभ और पुत्र प्राप्ति की सूचना है।
- दाहिना कान फड़के तो आपका पद बढ़ सकता है यानी कि प्रमोशन के योग बनते हैं।
- गर्दन फड़के तो आर्थिक लाभ तो मिलता ही है साथ ही स्त्री से भी सुख मिलता है।
- ऊपरी होंठ का फड़कना भी कार्यस्थल पर प्रमोशन के योग का संकेत है।
- माथे पर फड़कन हो तो समझिए आप धनवान बनने वाले हैं।
- दाहिना बगल फड़के तो आपका ऐश्वर्य बढ़ता है।
- दाहिनी हथेली के फड़कने से आर्थिक लाभ मिलता है।
- पैर का अंगूठा भी फड़के तो आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है।
लंबी है भारत के लादेनों की लिस्ट
अमेरिका ने भले ही अपने सबसे बड़े दुश्मन ओसामा बिल लादेन से बदला ले लिया हो, लेकिन अपने दुश्मनों से बदला लेने और उन्हें सबक सिखाने के मामले में भारत अभी बहुत पीछे है। अमेरिका ने चाहे वो पूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन हो या आतंकवादी सरगना ओसामा बिन लादेन, जिससे बदला लेने की ठानी उसे मौत के घाट उतार दिया।
वहीं इस मामले में भारत अपने दुश्मनों को मारना तो दूर पकड़ भी नहीं पा रहा है और जिसको पकड़ा है उसकी सरकारी मेहमानों की तरह मेहमान नवाजी कर रहा है। भारत अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहीम को पकड़ नहीं पा रहा है और कसाब को पकड़ा भी है तो वो सालों से सरकारी मेहमान बनकर बैठा हुआ है।
prahari कुछ ऐसे ही मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों और आतंकियों के बारे में बता रहा है, जिन्होंने भारत को बहुत जख्म दिए हैं, लेकिन फिर भी अब तक उनके खिलाफ वैसा एक्शन नहीं लिया गया, जैसा लेना चाहिए था।
दाऊद इब्राहीम
पूरा नाम शेख दाऊद इब्राहीम कासकर है। भारत के साथ-साथ अमेरिका ने भी उसे और उसकी डी कंपनी को एक आपराधिक और आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। भारत दाऊद को पकडऩा चाहता है। दाऊद इब्राहीम संगठित अपराध, धोखा-धड़ी और अल-कायदा के साथ संबंधों के कारण इंटरपोल की भी वॉन्टेड लिस्ट में है। १९९३ में श्रृंखलाबद्ध धमाकों के बाद से भारत को दाऊद इब्राहीम की तलाश है। इन धमाकों में २५० से अधिक लोग मारे गए थे और ७०० से ज्यादा लोग घायल हुए थे। भारत पाकिस्तान से दाऊद के प्रत्यर्पण को लेकर कई बार चर्चा कर चुका है। पाक हर बार दाऊद के पाकिस्तान में न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेता है। दाऊद के खिलाफ सभी सबूतों के होने के बाद भी भारत आज तक उसकी गिरफ्तारी का इंतजार कर रहा है।
१८ वर्षों से भारत के सबसे वांछित अपराधी दाऊद इब्राहीम के संगठन में पांच हजार अपराधी शामिल हैं, जिसे डी कंपनी के नाम से जाना जाता है। नशीले पदार्थ की तस्करी से लेकर भाड़े पर हत्या तक सभी तरह के संगठित अपराध में वह शामिल रहा है। दाऊद का यह धंधा भारत, पाक और संयुक्त अरब अमीरात में फैला है। उसका अल-कायदा व लश्कर-ए-तोइबा से भी संबंध है। माना जाता है कि दाऊद पिछले कई सालों से पाकिस्तान में रह रहा है, लेकिन पाकिस्तान इस मामले में कभी भारत के साथ नजर नहीं आया। माना जाता है कि १९९३ के धमाकों के थोड़े समय पहले दाऊद दुबई से कराची चला गया था और वहीं रहने लगा था। उसकी कुल संपत्ति ६-७ बिलियन डॉलर है और उसे विश्व इतिहास में तीसरा सबसे अमीर अपराधी माना जाता है।
टाइगर मेमन
दाऊद इब्राहीम के ही गैंग का इब्राहीम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक नदीम मेमन अपराध की दुनिया में टाइगर मेमन के नाम से जाना जाता है। मुंबई में १९९३ में हुए बम धमाकों के लिए भारत को उसकी भी तलाश है। टाइगर इंटरपोल और सीबीआई की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में है। उसे दाऊद इब्राहीम का सबसे खास आदमी माना जाता है। मुंबई ब्लास्ट की सुनवाई कर रही स्पेशल टाडा कोर्ट ने टाइगर मेमन को मुख्य अभियुक्त माना है। इसके अलावा उसके परिवार के चार अन्य लोगों को भी कोर्ट ने दोषी पाया है। इसके छोटे भाई याकूब मेमन को इस मामले में मौत की सजा मिली है। टाइगर मेमन २००३ में कराची में था। कहा जाता है कि २००६ में उसने दुबई में एक रेस्टोरेंट खोला था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि टाइगर २०१० में कराची में था और आईएसआई के लिए काम कर रहा था। हालांकि पाकिस्तान इस बात से इंकार कर चुका है।
मौलाना मसूद अजहर
मौलान मसूद अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक है। भारत विरोधी आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण मसूद अजहर भी भारत की मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की सूची में है। १९९४ में मसूद अजहर श्रीनगर आया था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया था। १९९५ में अल-फरहान नाम के संगठन ने जम्मू कश्मीर में कुछ विदेशी सैलानियों का अपहरण कर लिया था और मसूद अजहर की रिहाई की मांग कर रहे थे। हालांकि वे असफल हुए थे। इसके बाद १९९९ में इंडियन एयरलाइंस के एक विमान को हाईजैक करके आतंकियों ने भारत सरकार से मसूद अजहर को छुड़वा लिया था। २००१ में भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले के बाद पाक ने अजहर को एक साल के लिए घर में नजरबंद किया था, लेकिन कोई खास एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद १४ दिसंबर २००२ को लाहौर हाईकोर्ट ने नजरबंद के आदेश हटा लिए।
अजमल कसाब
वैसे तो तमाम आतंकी ऐसे हैं जिनकी तलाश भारत सरकार को है, लेकिन कुछ आतंकी ऐसे भी हैं, जो हैं तो भारत सरकार के कब्जे में, लेकिन सरकारी मेहमान बन कर बैठे हुए हैं। ऐसे ही भारत सरकार का एक सरकारी मेहमान है २००८ में हुए मुुंबई हमलों का प्रमुख आरोपी अजमल आमिर कसाब। कसाब पिछले ढाई साल से जेल में बंद है। उसे विशेष अदालत ने फांसी की सजा सुनाई हुई है, लेकिन भारतीय न्यायिक व्यवस्था के कारण ऊपर अपील करने का अधिकार है। कसाब पिछले साल सजा पाने तक जेल में अपने डेढ़ साल के दौरान ही अपने ऊपर ३१ करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करा चुका है। एक तो उस पर पैसे खर्च हो रहे हैं, वहीं उस पर ८६ आरोपों के बावजूद अब तक मुंबई हमलों के पीडि़तों को न्याय नहीं मिल पाया है। पूरे देश को कसाब की फांसी का इंतजार है। हालांकि किसी को नहीं पता कसाब को फांसी कब होगी, और होगी भी नहीं।
अफजल गुरु
२००१ में भारतीय संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को सुप्रीम कोर्ट ने २००४ में मौत की सजा सुना दी थी। अफजल को २० अक्टूबर २००६ को फांसी होनी थी। अफजल ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका दी थी, जिस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। संसद पर हुए इस हमले में एक महिला समेत सात सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे, जबकि हमला करने वाले लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया था। आतंकियों के आईकार्ड पर लिखे अफजल के मोबाइल नंबर के आधार पर इस मामले की सुनवाई हुई थी। अफजल की दया यचिका पर विचार करने के लिए कई मानव अधिकार संगठन और कश्मीर की राजनीतिक पार्टियां सरकार पर दबाव बना चुकी हैं। इनका कहना है कि अफजल के साथ सही ट्रायल नहीं हुआ है। विपक्ष अफजल की फांसी को लगातार मुद्दा बनाकर घेरता आ रहा है, लेकिन सरकार अफजल को सरकारी मेहमान बनाए बैठी है।
| इनका भी है इंतजार |
| इन बड़े आतंकियो और अपराधियों के अलावा भी कई ऐसे बड़े आतंकी हैं, जिनका भारत को लंबे समय से इंतजार है। इसमें सबसे पहला नंबर मुंबई हमलों के आरोपी डेविड कोलमैन हेडली का है। अमेरिका की जेल में बंद हेडली से भारत आज-तक कोई खास बातचीत नहीं कर पाया है। इसी तरह हाफिज सईद, टाइगर मेमन का भाई अयूब मेमन, छोटा शकील, शाहिद अख्तर सईद, इब्राहीम अतहर आदि ऐसे अपराधी और आतंकी हैं, जिसकी भारत सरकार को लंबे समय से तलाश है। इसके अलावा खालिस्तान आंदोलन से जुड़े कई बड़े आरोपी भी आज तक कानून की पकड़ से बाहर हैं। |
Thursday, 3 December 2009
Prahari
{IRADA BHAVYA BHARAT KA}
(Reg. By The Govt. of India Reg. No.-10565/2009)
AN ORGANIZATION FOR INSPIRATION & THE GREAT NATION BUILDING.
GENESIS
PRAHARI is an independent and patriotic organization constituted by patriotic citizens in 2009, specifically for the noble cause of Social Upliftment for social-economic justice, sustainable development and protection of human rights and National Security। This organization has introduced a unique concept at the level of common man for the purpose of fighting crime, corruption and terrorism effectively.
Need for PRAHARI
When India attained independence, our constitution makers made constitution according to the situations/problems that were prevalent at that particular time. Further, the constitution was more on the basis of previous acts.
that were made under the British regime and, in this way, was far from the ground realities of India. Gradually, Indian politics became corrupt and polluted and noble values, ethics, principles that guided our freedom struggle and were supposed to be followed in independent India were left aside and capitalism, corruption, corridors of power, violence, selfishness started gaining importance. National interest was totally ignored. Problems of poverty, illiteracy,unemployment & terrorism worsened the situation. The result is before us. Due to all these things, organizations at public level that impartially function at ground level to improve the conditions of society and nation are urgently required.
The Team
There are very good people working in PRAHARI. And every our worker is undoubtedly, a remarkable one. We work for you!
Patrons
Param Pujya Mahant Shri Jagdish Giri Bapu
(Momaydham-Gujarat)
Blessing
Param Pujya Gurudev Shri Rajrishiji Muni
(Founder Life Mission Baroda-Gujarat)
NATIONAL PRESIDENT
Dr.Mohan L. Suthar
(Jodhpur-Rajasthan)
Board of legal advisors
Advocate (Dr.) Eklavya Bhansali
(Rajasthan Highcourt-Jodhpur)
Advocate Hanuman Singh Choudhary
(Rajasthan Highcourt-Jodhpur)
Advocate Vimal Kumar Rao
(Andhrapradesh Highcourt-Hyderabad)
Governing Body Member
Brigadier M.L. Sharma- Jaipur
(Ex. Officer Indian Army)
Shri Mahendra Dave-Jodhpur
Shri K.R.Choudhary- Barmer
(Ex. Officer Indian Navy)
Shri Harikrishna Rathi-Jodhpur
Mr.B.S.Bhati-Jaisalmer
(Indian Airforce)
Smt. Pushpa Mohan Suthar-Jodhpur
Shri Ashwin V.Soni-Gujarat
Shri Lunaram Jangid-Jodhpur
Engineer Arvind Maheswari
(U.K.-London)
Engineer Hastimal Jangid
(Kolkata-W.Bangal)
Shri Yogesh Sharma-New Delhi
Shri Motisingh Sodha-Barmer
Shri Shrawan Baghmar-Barmer
Shri Harishankar Sharma-Jaisalmer
Shri Magharam Suthar-Jaisalmer
MISSION/VISION OF PRAHARI
PRAHARI is an organization who is functioning for the noble cause of making India free from the evils of Crime, Corruption, Violence, Injustice, Communalism and terrorism, thus achieving the objective of Social Upliftment for social-economic justice, sustainable development and protection of human rights and National Security.
For this,We are also aiming at spreading social and legal awareness by educating the people. Besides this, PRAHARI is actively cooperating with the Government of India in strengthening Internal Security.
Our PRAHARI organization is also having following Objectives:-
· To promote National Integration, Communal Harmony, Universal Brotherhood & Global Peace.
· To make people aware about political corruption & mobilize them to fight against the culture of corruption to build a powerful & leading Nation.
· To promote & advocate Human Rights and Fundamental Freedom for all without any discrimination of race, religion, caste, color, sex & language.
· To work for the development of rural area in the form of finance, Socialism & culture wire.
· To organized & take-up Health, Education & Welfare programmes for needy and poor people, children & women.
Inspiration
Pujya Swami Shri Vivekananda ji
Krantikari Rashtriya Sant Muni Shri Tarun Sagar ji
Project- Gaon Gourav
(i) To work for Social, Economic & Cultural uplifliment of villages.
(ii) Organizing research, training programs for integrated rural development.
(iii) Co-ordinating in Bio-agriculture, Environment, Education, Health, & Cow-conservation.
(iv) To make the villages self-dependent by providing them self-dependable policies.
(v) To make the rural life modernized with respect to maintain the rural values.
(vi) To spread the awareness of “Right of Information” between peoples so that, we can make our democratic system stronger & impeccable.
(vii) To make common man more powerful with the help of Right to Information.
(i) To make access of legal system to grass root level in India.
(ii) To help in enabling justice to deprived sufferers & resolving the problems/disputes of public.
(iii) Consciousness regarding rights & duties as a citizen of India.
(iv) Motivating to use human abilities through cultural programs for social-national integrity.
(v) To research on criminal jurisprudence with special reference in regard to various factors, aspects, circumstances of crime & to send the said reports to His Highness President of India, Chief Justice, Prime Minister & respective govt. departments.
(vi) Using ways through which society, govt. & system can be made free from crime, corruption, injustice, exploration & terrorism.
(vii) To have a spy-eye on responsible govt. departments to eradicate cancer of corruption.
(viii) Filing Public Interest Litigation to achieve the goal of Crime Free India.
we are looking for fearless and patriotic volunteers who are willing to strengthen us as to serve society and nation selflessly and relentlessly.
Who can join?
You may reach us at
Write Us
“PRAHARI”
56,Gayatri Nagar, Palbalaji, Jodhpur-342008
(Rajasthan) INDIA
Telephone- +91-291-3242610, Mobile- +91-9887898124
E-mail: prahari2010@gmail.com
